राशिद इमाम की रिपोर्ट:
अगर आप पुरानी शहर के निवासी हैं तो समझ लें कि इस वर्ष भी बरसात के समय बाज़ार आते जाते फाटक के पास जलजमाव से सामना होने वाला है। थोड़ी सी बारिश में भी इस पक्की सड़क पर कीचड़ और छींटे पड़ने लायक जल अथवा छोटी मोटी दुर्घटना का कारण आपका पीछा छोड़ने वाला नहीं। विस्तार से समझते हैं कि आख़िर मामला क्या है?
दाउदनगर मेन रोड पर फाटक के पास बरसात के समय जलजमाव आम बात सी हो गई है। बारिश कम हो या ज़्यादा पूरे बरसात तक आपको यहाँ पानी और कीचड़ दिखेगी ही। हैरानी इस बात की है कि सड़क तो पक्की है फिर भी ऐसा क्यूँ? क्या गंदगी के कारण ऐसा होता है? वार्ड संख्या 8 एवम् 9 के निवासियों को सबसे ज़्यादा इसका सामना करना पड़ता है। वहीं पर आपको एक अतिक्रमण का नमूना भी देखने को मिलेगा जहाँ पर एक व्यवसायी द्वारा सड़क पर लकड़ी रखी जाती है। सिमेंटेड नाद बनाकर पशुपालन का नज़ारा भी मुख्य सड़क पर आपको दिखेगी। ज़्यादातर समय एक गाड़ी भी सड़क से लम्ब बनाती हुई सड़क की आधी चौड़ाई को घेरे खड़ी दिखेगी। अब भला सड़क का पानी किधर से निकले और राहगिर किधर से जाएँ?
इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो व्वसायी और अन्य लोग बाजार, आस्पताल, थाना, ब्लॉक, कार्यालय सहित अन्य कार्यों के लिए आवागमन करते है। इस मार्ग से सैंकड़ों छोटी बड़ी वाहनों का परिचालन प्रतिदिन हुआ करता है। साथ ही स्कूली बच्चे साइकल अथवा पैदल आना जाना करते हैं। जल जमाव से उत्पन दुर्गन्ध से स्थानीय लोग या आने जाने वाले लोगो का सांस लेना दुर्लभ हो जाता है। कीचड़ या जल जमाव से उत्पान दुर्गन्ध से महामारी भी फैल सकती है जिसके मद्देनज़र स्थानीय लोगो का कहना है कि रोड के दोनों तरफ की नाली या सड़क का निर्माण कराया जाए। साथ ही समय पर नाले की सफाई होती रहे ताकि बरसात का पानी ठहरे नहीं बल्कि निकल जाए।

