हसपुरा:-आज दिनांक 4 जुलाई को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय धमनी (हसपुरा) में प्रार्थना के बाद छात्र-छात्राओं को मॉक ड्रिल कर भूकंप से बचने के उपाय की जानकारी शिक्षक आलमगीर अख्तर द्वारा दिया गया।
इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका हसबुन निशा, शिक्षक अजय कुमार, शिक्षिका मीणा कुमारी, विद्यामणि और आशा कुमारी उपस्थित थे।
आलमगीर अख्तर ने बताया कि 15 जुलाई तक छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक आपदा और मानव निर्मित आपदा के बारे में बताया जायेगा और मॉक ड्रिल कर लोगो को बचाव की जानकारी दी जाएगी।