आज दिनांक 2 जुलाई को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भखरुआँ मोड़ पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दाऊदनगर जेलर का पुतला दहन किया गया। जाप दाऊदनगर इकाई के प्रखंड अध्यक्ष गणेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर विरोध जताने वाले नेताओं को विरोध करने के पूर्व ही गिरफ़्तार कर लिया गया था। ऐसे में उन गिरफ़्तारियों के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने के लिए हम सब ने आज पुतला दहन किया है।

मुख्यमंत्री के आगमन पर पार्टी द्वारा काला झंडा दिखाने का मक़सद राज्य में गिरती शिक्षा व्यवस्था और फ़र्ज़ी डॉक्टरों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना था। परन्तु विरोध करने के पूर्व ही नेताओं की गिरफ़्तारी सरकार की नाकामयाबी दर्शाती है। गोह में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुन्दर यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष रामाधार राम को क्यों गिरफ्तार कर लिया गया प्रशासन उन्हें बेशर्त रिहा करे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव संजय यादव, नेता प्रेम कुमार, अंगिरा कुमार, पंकज, सूयेदेव सिहं यादव, रामजनम यादव, राम पुकार गुप्ता, सोनु सिंह , रूपेश कुमार, जय प्रकाश कुमार, अभीशेक कुमार, सुमीत कुमार भारती, महावीर कुमार, राजा दशरथ, बिक्रल जोसी, राजीव कुमार समेत अन्य सद्स्य उपस्थित थे।