संतोष अमन की रिपोर्ट:
पाथ के प्रखंड मॉनिटर अरविन्द कुमार सिन्हा ने स्थानीय ठठेरा टोली में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 159 पर आयोजित सामुदायिक बैठक में मच्छरजनित बीमारियों से जागरूक करते हुए कहा कि यदि आपके समाज, घर व् परिवार में कोई तेज बुखार से पीड़ित रोगी मिले तो उसे अतिशीघ्र निकटतम सरकारी अस्पताल ले जायें। तेज बुखार को नजर अंदाज नहीं करें वरना रोगी की असमय जान जा सकती है। यह तेज बुखार मच्छर से होने बाली ऐ.ई.एस. बीमारियां मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व् मस्तिष्क ज्वर में से किसी एक का लक्षण हो सकता है।
बैठक में श्री सिन्हा ने बताया कि उपरोक्त मच्छरजनित बीमारियां मादा मच्छर के काटने से होती है जिसमे सबसे ज्यादा लाइलाज व् जानलेवा मस्तिष्क ज्वर है जिसे दिमागी बुखार भी कहते हैं जो क्यूलेक्स नामक मादा मच्छर के काटने से होती है। श्री सिन्हा ने बताया कि मच्छरजनित बीमारियों में से एक बातें सामान्य होती है जैसे-तेज बुखार के साथ उल्टी व् कंपकंपी होना । हमारे समाज में मच्छरजनित बीमारियां नहीं हो इसके लिये लोगों को खुले में शौच नहीं करना चाहिये, जहाँ तहाँ गंदगी नहीं करनी चाहिये, घर व् उसके आसपास के एरिया सहित नली नालों की साफ सफाई करनी चाहिये
बैठक में सेविका कुमारी अनीता रॉय, सहायिका ललिता कुमारी सहित दर्जनों महिलाये उपस्थित थीं। इसके पूर्व पाथ द्वारा ओबरा के सोनार टोली स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 160 एवं गोह के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 97 पर आयोजित सामुदायिक बैठक में सेविका अन्नु देवी, कमली देवी व् सहायिका चमेली कुवंर और नीतू देवी सहित दर्जनों महिलाएं व् किशोरियां उपस्थित थीं।
