मुख्यमंत्री के स्वागत में शामिल होंगे वार्ड सदस्य

वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के आह्वान पर जिले के वार्ड सदस्यों द्वारा आगामी 29 जून को गोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया जाएगा। गोह के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुये वार्ड सदस्य संघ के जिला प्रवक्ता शिव पासवान, सचिव रिशु कुमार, लक्ष्मण पासवान, विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वार्ड सदस्यों को जो अधिकार दिया है उसके लिये सभी वार्ड सदस्य उनके आभारी हैं और वार्ड सदस्य गोह पहुँच कर उनका स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.