दाउदनगर पुलिस ने शुक्रवार की रात समकालीन अभियान के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के एक पुराने मामले में चार आरोपितों को संसा से गिरफ्तार किया गया है। एक पक्ष से आरोपी अवधेश साव व राकेश कुमार को तथा दूसरे पक्ष से वैद्यनाथ साव व अमरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अरई निवासी गोपाल राम, संजीत राम व वशिष्ठ राम को गिरफ्तार किया गया है।
