अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा टाउन हाॅल परिसर में आयोजित योग शिविर का उद्घाटन करते हुये संस्कार विद्या, विद्या निकेतन, किड्ज वल्र्ड के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति रही है। इस मौके पर योग प्रशिक्षक सोनालाल, सरोज कुमार, दयानंद शर्मा, द्वारिका प्रसाद, रवि कुमार पांडेय, चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता, सीताराम आर्य समेत काफी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।

वहीं विवेकानंद मिशन स्कूल में शिक्षकों एवं बच्चों ने योग किया। निदेशक डा0 शंभूशरण सिंह ने कहा कि योग भारत की देन है। संपूर्ण विश्व में शारीरीक, मानसिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक उन्नति का सिद्ध मूल मंत्र है। मानव जीवन का असली पूंजी स्वास्थ्य है और इसका स्रोत योग है। फिजिकल टीचर विमल मिश्रा ने बच्चों को योग सिखाया।
विद्या निकेतन, संस्कार विद्या एवं किड्ज वल्र्ड के बच्चों को योगाचार्य सोनालाल द्वारा योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने अनुलोम, विलोम, हंसानन, कपाल भांति समेत अन्य योग कराते हुये उससे होने वाले लाभ को बताया। संस्था के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यायाम और प्राणायाम से शारीरीक और मानसिक विकास निश्चित रूप से होता है। योग से जुडने की आवश्यकता है जिससे स्वस्थ रहते हुये अध्ययन काल में ही सफलता प्राप्त करें। सीईओ आनंद प्रकाश ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। प्राचार्य सरयू प्रसाद, शिक्षक संदीप कुमार, मुकेश गिरी, राजेश पांडेय, राजेश कुमार, गिरजा ठाकुर, रमारानी जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
