पंडित दीनदयाल उपध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर चौपाल लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारी

चौपाल को संबोधित करते भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी

संतोष अमन की रिपोर्ट:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत शमशेरनगर मंडल के शमशेरनगर पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मृत्युंजय कुमार ने की। इस दरम्यान केंद्र सरकार के तीन वर्षों की उपलब्धि एवं बिहार सरकार के नाकामी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अश्विनी तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। आये दिन बिहार में लूट, अपहरण, हत्याएं हो रही है लेकिन बिहार सरकार कान में तेल डालकर सोई हुई है। श्री तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के 3 वर्ष होने पर हम गरीब वर्ष  के रूप में मना रहे है। हमारी सरकार ने गरीबो के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लायी है, जिसका फायदा आम लोग ले रहे है।

इस चौपाल के माध्यम से श्री तिवारी ने केन्द्र के सारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को अवगत कराया। मौके पर शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष रामपुकार पाण्डेय, जगरनाथ शर्मा, विवेकानंद मिश्र, बड़े शर्मा, दीपक प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.