
संतोष अमन की रिपोर्ट:
बारूण निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी देवा सिंह के निधन पर जदयू नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में जदयू के जिला उपाध्यक्ष विनय उर्फ अभय चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी, प्रखंड महासचिव दीपक पटेल, प्रखंड कोषाध्यक्ष तालकेश्वर प्रसाद, जदयू दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पासवान, जैलेन्द्र राजवंशी, संजीव चंद्रवंशी, अजय कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन नेताओं ने कहा है कि स्व0 सिंह महान समाजसेवी एवं शिक्षाविद थे। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। इन नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।