
संतोष अमन की रिपोर्ट:
भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा है कि नहर में अब तक पानी नहीं आने से किसानों में मायूसी छायी हुई है। दो नक्षत्र बीत गया और किसानों द्वारा बिचडा नहीं डाला जा सका है। इससे धान की उपज प्रभावित होगी। इसके कारण ही रबी फसल भी प्रभावित होगा। जिनके पास अपना बोरिंग है वे तो बीहन कर लेंगे। लेकिन अन्य किसानों को समस्या उत्पन हो रही है।