
शनिवार को रोट्रेक्ट क्लब द्वारा 21 जोडो की सामूहिक विवाह धूम धाम से कराई गई।
जिसमें शहर के हर वर्ग के लोग सामिल हुए।
विवाह कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज सेवी सह
राजद के आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
डॉ प्रकाश चन्द्रा एवं अन्य समाज सेवी ने दिप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि श्री चन्द्रा ने कहा की सामूहिक विवाह के आयोजन से केवल स्वयं का ही धन नही बचता बल्कि देश की संपदा के साथ व्यर्थ श्रम और कई तरह के परेशानी से निजात मिल जाता है।
दाउदनगर से पूर्व मुखिया राधेश्याम सिंह यादव,पूर्व जिलापरिषद उपाध्यक्ष संजय सोम,चिन्टू मिश्रा, सनोज यादव, रजनीश यादव,सोनु यादव,अजय पांडेय,रौशन कुमार, शशि यादव ,सामिल हुए।
सभी अतिथियों और रोटरी क्लब मौर्य के सभी सदस्यों ने प्रकाश चन्द्रा के सामाजिक कार्यों मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया।
सभी ने इस कार्यक्रम की जम कर तारीफ की।

