शिक्षा व्यवस्था हो चुकी है ध्वस्त

संतोष अमन की रिपोर्ट:

भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इंटरमीडिएट का शिक्षा परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि बिहार सरकार ने शैक्षणिक व्यवस्था के साथ घोर खिलवाड़ किया है। स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक को जमीनदोज कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में नियमित वर्ग संचालन नहीं होता है। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति नहीं होती है। उन्होंने कहा कि परीक्षा स्वच्छ एवं तमाम नैतिक मापदंड के अनुसार आदर्श स्थिति में होना आवश्यक है, लेकिन यदि दो साल की पढ़ाई के बाद इतना खराब रिजल्ट आता है तो शिक्षा मंत्री समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों की जिम्मेवारी जरूर बनती है। मुख्यमंत्री को तत्काल बिहार की शैक्षणिक स्थिति पर श्वेत-पत्र जारी करना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.