सबका साथ, सबका हो विकास =भाजपा

भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है।  पंडित दिनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाकर ही देश का विकास किया जा सकता है। उक्त बातें दाउदनगर गया रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कार्यकर्ता पार्टी के रीढ होते हैं और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन वर्षो में किये गये कार्यो को गांवों तक पहुंचाना चाहिए। कार्यकर्ता पंडित दिनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के अवसर पर गांवों में जाकर चैपाल लगाये। नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा पंडित दिनदयाल के विचारों को अपनाने की जरूरत है। वे कहा करते थे समाज के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे, उसकी भूख मिटे तभी देश एवं राज्य का विकास हो सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पदचिन्हों पर चलकर देश के विकास में जुटे हैं। पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने कहा पार्टी सबका साथ, सबका विकास चाहती है। गांव के गरीब तपको, वंचित लोगों को पार्टी से जोडने का काम करना है। विधानसभा विस्ताकर कमलेश चंद्र पांडेय ने भी बैठक को संबोधित करते कहा आपको जो हैण्डबिल एवं पोस्टर दिया गया है उसका गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें तथा उन बातों को जन-जन तक पहुंचाये तभी उनका सपना पूरा हो सकता है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने किया। बैठक में दाउदनगर मंडल के लिये सात सदस्यीय कमेटी तथा शमशेरनगर मंडल के लिये आठ सदस्यीय कमेटी का चयन किया गया। ये सभी कमेटी के सदस्य पंचायत प्रभारी होंगे। गांवों में जाकर चैपाल लगाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच हैण्डबिल, पोस्टर, स्टीकर का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष रामपुकार पांडेय, ओबरा पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामपुकार सिंह, विवेकानंद मिश्र, सनुील दूबे, पूर्व प्रमुख राजेंद्र पासवान, जगन्नाथ सिंह, महामंत्री सरयू सिंह, सत्येंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.