विमल पटेल ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर दाउदनगर को किया गौरवान्तित

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

दाउदनगर प्रखंड के बेलाढी गांव निवासी वृजमोहन सिंह व सरोज देवी दंपति के पुत्र विमल पटेल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर दाउदनगर क्षेत्र के साथ-साथ पूरे औरंगाबाद जिले को गौरवान्तित किया है। विमल की इस उपलब्धि से ग्रामीण भी बहुत खुश हैं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। विमल की महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि इन्दिरा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय अमरकंटक मध्य प्रदेश के स्नातकोतर जूलाॅजी प्रवेश परीक्षा में उन्होंने पांचवां स्थान प्राप्त किया है और ओबीसी कैटिगरी में उन्हें पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा मध्य विद्यालय बेलाढी, माध्यमिक शिक्षा सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर स्कूल एवं उच्चतर शिक्षा पटना साइंस काॅलेज से प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मात्र 20 सीट उक्त विश्वविद्यालय के लिये रहते हैं जिसमें उन्होंने प्रवेश परीक्षा में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उक्त केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश पाना अपने आप में एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है और वे शिक्षा ग्रहण करने के बाद भू-गर्भ वैज्ञानिक बनने का सपना संजोये हुये हैं। अपनी सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता के अलावे समस्त परिवार, मित्रों को देते हैं। ग्रामीण राजेश कुमार ने उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि विमल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल कर अपने सपना को साकार करने में कदम बढाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.