भाजपा मंडल अध्यक्ष ने राजद के ठिकानों पर छापेमारी का किया स्वागत

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के ठिकानों पर की गयी छापेमारी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि खुद को गरीब का बेटा और कमजोर बताने वाले के पास अकूत संपत्ति कहां से आयी। उन्होंने आरोप लगाया कि अरबों की कमाई और जनता को गरीब बनाये रखना उनकी विशेषता है। रोजाना प्रधानमंत्री को कालाधन नहीं आने का ताना देते हैं, उन्हें यह पता ही नहीं है कि काला धना क्या होता है। यही काला धन है जो वे अपने पास रखे हुए हैं। चारा घोटाला में सजायाफ्ता होने के बाद भी धन कमाने की भूख नहीं गयी। अब जब पकड़े जा रहे हैं तो साजिश होने, गरीबों और यादवों पर हमला बता रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि उनके गठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार ने भी बेनामी संपत्ति के खिलाफ आक्रामक और बड़ी कारर्वाई की मांग की थी। इन्होने कहा कि शायद इसीलिए कालाधन और बेनामी संपत्ति के खिलाफ कारर्वाई पर लालू प्रसाद चीढ़ जाते थे। उन्हें सच से मुकरना नहीं चाहिये। अन्य दलों को भी इस छापेमारी का स्वागत करना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.