Inauguration ceremony of ‘Beti Bachao Abhiyan’ at Kanap, Daudnagar
पिछले कई महीनो से चल रही बेटी बचाओ अभियान दाउदनगर के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों से होते हुए आज कनाप गांव में आयोजित किया गया। आज के इस कार्यक्रम का उदघाटन कनाप गांव के नागरिक सुविधा भवन में किया गया। सैंकड़ो की संख्या में महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। उदघाटन के समय दीप प्रजवलित करने में कनाप पंचायत मुखिया विजय कुमार, पंसस विकास कुमार, पंसस प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार सिंह तथा साक्षर भारत मिशन प्रखंड कार्यक्रम समंवयक संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से भागीदारी निभाई।
सभा में उपस्थित महिलाओं ने बेटी बचाने, बेटी पढ़ाने तथा भ्रूण हत्या पर रोक लगाने पर जोर दिया। इस सभा के माध्यम से महिलाओं ने मौजूद समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ भी सुर से सुर मिलाते नज़र आये। आज के इस टेक्नोलॉजी युक्त ज़माने में भी जिस प्रकार दहेज़ उत्पीड़न का मामला आते रहता है उसपर भी मौजूद महिलाओं ने चिंता जताई।
कार्यक्रम के मंच के संचालन का भार शिक्षक एवं पत्रकार ओमप्रकाश ने संभाला, साथ में उन्होंने महिला शशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं के बीच यह सन्देश दिया कि सरकार तो महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को चालू करती है मगर आप तक सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंच पाती। उदाहरण के तौर पे बेटियों के लिए सरकार सुकन्या चला रही है। छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल योजना चला रही है।
अंत में बहुत ही महत्वपूर्ण बात कि बेटियों को शिक्षित कर इस काबिल बनाएं कि दहेज की जरुरत ही न पड़े। शिक्षा बड़ी बड़ी समस्याओं के समाधान का अच्छा और सरल उपाय है।

