हमलावरों की जल्द से जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाये 

 (बैठक करते अनुमंडल पत्रकार संघ के सदस्य)

 (बैठक करते अनुमंडल पत्रकार संघ के सदस्य)


दाउदनगर अनुमंडल पत्रकार संघ की एक बैठक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें गुरूवार को भखरूआं मोड पर हत्या की घटना को कवरेज करने गये दैनिक जागरण के पत्रकार एवं संघ के सचिव उपेंद्र कश्यप पर जानलेवा हमले की कडी निंदा की गई। अनुमंडल प्रशासन से मांग किया कि हमलावरों की जल्द से जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाये और कडी से कडी सजा दिलायी जाये। पत्रकारों ने कहा कि हमलोग विपरित परिस्थितियों में भी न्यूज कवरेज करते हैं। ठोस एवं प्रमाणिक खबर अखबारों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाते हैं। ईमानदारी व पारदर्शिता पूर्वक जनता की समस्याओं को उजागर करते हैं। पत्रकार पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। ऐसे असमाजिक तत्वों की पहचान कर कडी से कडी सजा दिये जाने की आवश्यकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि जल्द से जल्द प्रशासन हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है तो आंदोलनात्मक रवैया अपनाया जाएगा। पत्रकारों ने सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग भी अनुमंडल प्रशासन व जिला प्रशासन से की है। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष सैयद सबा कादरी, श्रीनाथ तिवारी, अरविंद कुमार, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.