झूक गया है बिजली पोल, दुर्घटना की आशंका से ग्रामीण आशंकित

 (शमशेरनगर में झूका हुआ बिजली पोल)

 (शमशेरनगर में झूका हुआ बिजली पोल)

 दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर गांव के बाजार रोड में करीब एक वर्षो से बिजली का पोल टूटकर झुका हुआ है। इसी झुके हुये पोल के सहारे करीब दो सौ उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति हो रही है। दिन-प्रतिदिन यह पोल काफी झुकता जा रहा है। ग्रामीण दुर्घटना की आशंका से आशंकित रहते हैं। स्थानीय निवासी एवं वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड सचिव रविरंजन कुमार, ग्रामीण पप्पु शर्मा, प्रकाश कुमार, मोनू कुमार, रविंद्र शर्मा, नीरज कुमार आदि का कहना है कि लोहे का यह पोल काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। नीचे से सड़ते-सड़ते जीर्ण-शीर्ण होकर झुकता गया। बिजली कंपनी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि झुकते-झुकते यह पोल पूरी तरह झुक गया और ऐसा लगता है कि 440 वोल्ट के बिजली तार के सहारे ही यह बिजली पोल लटककर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पोल गांव के मुख्य पथ पर अवस्थित है जो गांव व बाजार को एनएच-98 से जोडता है। नया पोल लगाना ही एक मात्र विकल्प है। नया पोल लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगायी गयी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं दाउदनगर उतरी क्षेत्र के जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकु पांडेय ने कहा कि जनहित में नया पोल लगाया जाना आवश्यक है। ग्रामीण अनहोनी की आशंका से आशंकित रहते हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.