जलभरी के साथ यज्ञ शुरु

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

दाउदनगर अनुमंडल के गोह प्रखंड स्थित भलुआर गांव में आयोजित श्रीमहाविष्णु यज्ञ के लिए जलभरी बुधवार को किया गया। इससे पहले भूमीपूजन किया गया। काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्वालु कलश के साथ यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ जलभरी यात्रा निकालकर हमीदनगर पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। गुरुवार को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश होगा। छात्र राजद नेता नवलेश यादव ने बताया यह यज्ञ नौ मई  तक चलेगा। अंतिम दिन पूर्णाहूति के साथ यज्ञ का समापन होगा। संत बृजमोहन शास्त्री द्वारा प्रवचन भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.