कृष्ण हुए सेवानिर्वित, दीनानाथ को सौंपा प्रभार

प्रभार का आदान प्रदान करते कृष्ण कुमार सिंह व दीनानाथ शर्मा

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के राष्टीय इंटर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यपक कृष्ण कुमार सिंह रिटायर हो गये। रविवार को उन्होंने अपना संपूर्ण प्रभार विद्यालय के वरीय शिक्षक दीनानाथ शर्मा को सौंप दिया।विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें नम आंखो से विदाई दी। शिक्षक अंबुज कुमार सिंह, सुनील कुमार, हीरालाल, अवध किशोर, राजीव कुमार, संजीत कुमार ने कहा कि कार्यालय से एन एच 98 तक ईंट सोलिंग उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। अवकाशप्राप्त प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने रिटायर हुए प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने 34वर्ष 2 महीना 12 दिन सरकारी सेवा में योगदान दिया। करीब 17वर्ष इस स्कूल में रहे। नये प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि नियमित वर्ग संचालन उनकी पहली प्राथमिकता है।

इस मौके पर जयराम शर्मा, नंदलाल बैठा भी प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.