अभाविप ने छात्राओं की सुरक्षा की मांग को लेकर थानाध्यक्ष से मिले तथा सौंपा ज्ञापन

ओबरा इकाई से नगर मंत्री पुष्कर अग्रवाल के नेतृत्व में युवाओ का एक मण्डल ओबरा थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह से मिल कर छात्राओं  की सुरक्षा से संबंधित एक ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौपते हुए ओबरा कन्या इण्टर विद्यालय में पढने आने वाली छात्राओं को सुरक्षा देने की मांग की । ,युवाओ ने बताया की ओबरा प्रखण्ड में एक मात्र कन्या हाई स्कुल है जिसमे दूरदराज से बच्चिया पढ़ने आती है पर इन दिनों वहां असमाजिक तत्व के लोगो का जमावड़ा लगा रह है वे आते जाते छात्राओं पर कमेंट करते हैं  पीछा करते हैं साथ ही साथ स्कुल में अवांछित गतिविधिया होती है जो शिक्षा की मन्दिर को अपवित्र कर रही है अतः अभाविप ने मांग की है की इस पर रोक लगनी चाहिये ताकि बच्चियां बेफिक्र होकर विद्यालय आ जा सके।

शुभम पांडेय ने बताया की अगर यह न रुका तो अभाविप एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस मण्डल में राजा कुमार,रजनीश,सोनू,मुन्ना,राजन,पिंटू,पंकज एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.