कार्यशाला में सात निश्चय योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यशाला में वार्ड सदस्यों को जानकारी देते प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार एवं बीडीओ अशोक प्रसाद

संतोष अमन की रिपोर्ट:

राज्य सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत दाउदनगर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को वार्ड सदस्यों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर प्रमुख अनिल कुमार, बीडीओ अशोक कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मनोज कुमार, पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार व अन्य ने जानकारी दी। आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अन्तर्गत दो योजना गली-नाली पक्कीकरण निश्चय योजना और हर घर नल का जल योजना के बारे में जानकारी दी गयी। बताया गया कि इन योजनाओं का चयन और कार्यान्वयन कैसे होगा? वार्ड वार निगरानी समिति का गठन होगा। चार साल में सभी पंचायतों के सभी वार्ड को हर घर नल से जल और नाली गली पक्कीकरण निश्चय योजना से पूर्णतः लाभान्वित कर देने का लक्ष्य है।

वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि न पंखा की व्यवस्था थी, न ही पानी पीने की। वहीं मुखिया संघ के उपाध्यक्ष एवं तरार पंचायत के मुखिया सर्वोदय प्रकाश शर्मा व करमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संघ ने कार्यशाला का बहिष्कार किया है। इन्होंने बताया कि संघ उच्च न्यायालय में वाद ले गया है, इसलिए इस कार्यशाला का बहिष्कार किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.