बाइक व चेन नहीं देने पर शादी से इन्कार करने का आरोप

– दहेज में बुलेट मोटरसाईकिल व डेढ भर का सोने का चेन नहीं देने पर शादी से इन्कार कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जम्होर थाना के कल्याणपुर निवासी उमेश सिंह ने एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी है। जिसमें दाउदनगर थाना क्षेत्र के प्रसाद बिगहा संसा निवासी कुश कुमार यादव, मंटू यादव व ब्रजभूषण यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा है कि उसने अपनी बहन की शादी कुश कुमार यादव से तय की थी। शादी में खर्च करने के लिए साढे तीन लाख रूपया लडका, लडका के पिता एवं भाई के खाते में एवं अन्य माध्यम से दे दिया। इसके बाद लडके के पिता द्वारा कहा गया कि दूसरे जगह से ढाई लाख अधिक मिल रहा है। अगर शादी करनी है तो देना होगा। प्राथमिकी में कहा गया है कि 20 मार्च 2017 को उक्त रकम भी दे दिया। उसके बाद बुलेट मोटरसाईकिल व डेढ भर का सोने का चेन की आरोपितों ने दहेज के रूप में मांग की। 26 मार्च को पंचायती भी हुई लेकिन आरोपित शादी के लिए तैयार नहीं हुये और गाली गलौज किया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.