588 मामलों का निष्पादन हुआ लोक अदालत में 

    

दाउदनगर  अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में एसडीजेएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 588 मामले निष्पादित किये गये। बेंच संख्या-08 आपराधिक मामलों के लिए गठित था जिसमें न्यायिक पदाधिकारी एसडीजेएम संतोष कुमार एवं अधिवक्ता सदस्य के रूप में सत्येंद्र कुमार ने भाग लिया। वहीं बेंच संख्या-09 में दीवानी मामलों का निष्पादन किया गया जिसमें न्यायिक पदाधिकारी मुंसफ स्वर्ण प्रभात एवं अधिवक्ता सदस्य के रूप में  ब्रजकिशोर सिंह ने भाग लिया। एसडीओ कोर्ट के दप्रस 107 के 93, 144 के चार तथा आपराधिक के सात मामलों का निष्पादन हुआ। राजस्व मामलों में गोह प्रखंड के 139, हसपुरा के 108 एवं दाउदनगर के 140 तथा ओबरा प्रखंड के 97 मामलों का निष्पादन हुआ। इस अवसर पर दाउदनगर अंचल पदाधिकारी विनोद सिंह, गोह अंचल पदाधिकारी सुनील कुमार के अलावे प्रधान सहायक जगेश्वर कुमार, उर्मिला कुमारी, संजय कुमार, अनुसेवक अतिकुर रहमान, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.