अरविंद बने आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष

संतोष अमन कि रिपोर्ट:

दाउदनगर अनुमंडल- दाउदनगर प्रखंड के चैरी निवासी अरविंद कुमार को आत्मा का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है। इसके लिए किसान सलाहकार समिति की बैठक प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ अशोक प्रसाद एवं बीएओ संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। किसान सलाहकार समिति के सोलह सदस्यों ने सर्वसम्मति से अरविंद कुमार को आत्मा का अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि किसानों का विकास होगा। समेकित विकास प्रणाली के साथ किसानों का उत्थान करने का कार्य करेंगे। प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार एवं उपप्रमुख नंद शर्मा ने उनके अध्यक्ष चुने जाने पर माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। प्रमुख एवं उपप्रमुख ने कहा कि अरविंद युवा एवं उर्जावान हैं। इस मौके पर समिति के सदस्य बंजारी सिंह, सुनीता देवी, रजंती देवी, संजू कुमारी, जैनेन्द्र कुमार, नरेश महतो, सूरज प्रसाद, अरूण कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.