पट खुलते ही दुर्गा माँ की दर्शन को उमड़ी भीड़

माँ दुर्गा की दर्शन करते श्रद्धालु

 संतोष अमन की रिपोर्ट:-

दाउदनगर के कांदुराम की गडही मुहल्ले में मिलाप पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा एवं चैत्र नवरात्र में माँ दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में आये श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुये माँ दुर्गा के दर्शन किये। भव्य एवं आकर्षक पण्डाल चर्चा के केंद्र बने रहे। पण्डाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पर्याप्त रोशनी एवं लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को भी सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन को उमड़े रहे। वहीं सत्संग नगर स्थित यज्ञ स्थल के फेरी के लिए भी प्रातः चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पूरे दिन श्रद्धालु यज्ञ मंडप का फेरी देते रहे। इस दौरान रामायण पाठ भी चलता रहा। आचार्य रघुवंशमणि पांडेय एवं देवशरण मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहूति दिलवाई गई। हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हनुमान मंदिर को भी भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.