आज दिनांक 2 अप्रैल 2017 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा यस एकेडमी के बगल में स्थित कार्यालय में साप्ताहिक बैठक रखी गई।
जिसकी अध्यक्षता नगर सह मंत्री सुमित भारती ने की। बैठक में चर्चा की गई की औरंगाबाद जिले के सभी इकाई के अभाविप कार्यकर्ता द्वारा र्दिनांक 14 अप्रैल 2017 को बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर औरंगाबाद जिला मुख्यालय में स्थान-सिन्हा कॉलेज कैम्पस में लहू के एक रंग नाम से रक्तदान शिविर लगाये जाएगा, जिसमे सभी इकाई के लोग रक्त दान करेंगे प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि शंकर कुमार ने कहा की सभी अपने इकाई में लोगों से संपर्क कर रक्तदान हेतु प्रेरित करें व उनका रजिस्ट्रेशन करा लें।
बैठक में इकाई के विस्तार हेतु एवं अन्य कार्य के लिए भी चर्चा की गई।
इस बैठक में दाउदनगर कॉलेज अध्यक्ष आर्य अमर केशरी, नगर मंत्री चन्दन कुमार, नगर सह मंत्री सन्तोष अमन, मिडीया प्रभारी सौरभ राजपूत, कॉलेज उप अध्यक्ष संजीत कुमार, कार्यकारणी सदस्य सोनु पांडे, शेखर सुमन, कार्यलय प्रमुख रौशन कुमार, सन्नी कुमार, शमशेर नगर इकाई से प्रीतम गुरु, दीपक कुमार, राकेश, रोहित सोनी, उपस्थित थे।
