पप्पू यादव की रिहाई को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने उग्र आंदोलन किया

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

आज दिनांक 29 मार्च 2017 को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं नें औरंगाबाद के गॉंधी मैदान से चलकर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव कि अध्यक्षता में सैकडों कार्यकर्ताओं कि जत्था काला बिल्ला लगाकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रमेश चौक पहुचें और पप्पू यादव कि रिहाई कि मांग करते हुए लगातार नारेबाजी करते रहें। वक्ताओं ने बताया कि प्रदेश की राजधानी पटना में विधानसभा के घेराव के दौरान जन अधिकार पार्टी के  संरक्षक और मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पिटाई और गिरफ्तारी का विरोध किया और जबतक पप्पू यादव जेल में रहेंगे, तबतक कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और उनकी जब तक रिहाई नहीं  होती  है  तबतक पूरे  प्रदेश  में  उग्र आन्दोलन जारी  रहेगा। लालू यादव और नितिश कुमार के इशारे पर पप्पू यादव को जान मारने कि तैयारी थी जिन  मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था सभी मंत्री विधायक कि सम्पत्ति के जप्ति से घबरा गए थे। बिएसएससी घोटाला की सीबीआइ जांच, बेनामी संपति की जांच, दलित दामिनी सेक्स स्कैंडल की न्यायिक जांच, क्लीनिकल एक्ट लागू कर सरकारी डॉक्टरो की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने, शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए कोचिंग संस्थानो पर रोक लगाने, बिजली दर में वृद्धि नही करने एवं बीपीएल परिवार को मुफ्त बिजली देने की मांग बिहार के 12 करोड़ जनता की मांग है। इस मांग को लेकर पटना में पार्टी द्वारा किये गये प्रदर्शन पर बर्बरता के साथ पुलिसिया दमन लोकतंत्र का गला घोटने के समान है और इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम होगी। माननीय पप्पू यादव जी को झुठे मुकदमें में फसाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया है।
इस मौके पर जन अधिकार छात्र परिषद् के प्रदेश महासचिव विजय कुमार ऊर्फ गोलू यादव, विकास यादव, जिलाध्यक्ष विजेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष भास्कर पाण्डेय, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष अभिजीत टोनी, संदिप सिंह समदर्शी, बारूण प्रखंड अध्यक्ष रमेश यादव, धिरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, अरबिन्द भगत, हरेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा धिरेन्द्र सिंह, अरून्जय शर्मा, पंकज कुमार, सुधीर यादव, राजा कुमार, बिट्टू कुमार, सचिदानंद, सरोज, बलिन्द्र यादव, रामजन्म, अशोक कुमार, रामपुकार गुप्ता, गणेश कुमार, पप्पू कुमार आदि लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.