वार्ड सदस्य समितियों का हुआ गठन

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर प्रखंड के दो पंचायतों में वार्ड सदस्य संघ का गठन किया गया। अंछा पंचायत में रामनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में नीरज कुमार सिंह को अध्यक्ष, सत्यदेव सिंह को सचिव व नीतू देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सूर्यमुखी देवी, नागमणि देवी, सुमित्रा देवी, युगेश्वर राम, अरविंद कुमार, कुसुम देवी, योगेन्द्र कुमार सिंह, रामप्रसाद निराला, शैश्य देवी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं तरारी पंचायत में पंचायत सरकार भवन में आयोजित बैठक में मंटू कुमार को अध्यक्ष, रामकिशोर प्रसाद सिंह को सचिव, उषा देवी को उपाध्यक्ष व फातमा खातुन को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता उपमुखिया अजय कुमार सिंह ने की। इस मौके पर उपसरपंच लक्ष्मण प्रसाद, वार्ड सदस्य हरिमोहन ठाकुर, रामशीला देवी, प्रभावती देवी, शिव कुमार, प्रियंका कुमारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.