पार्टी को मजबूत बनाने पर दिया गया बल

भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह

भाजपा के दाउदनगर मंडल कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भखरूआं में बाजार समिति के समीप किया गया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने की। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यमुना प्रसाद, वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार तिवारी, सुबोध शर्मा, सरयू सिंह, उपप्रमुख नंद शर्मा आदि की उपस्थिति में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी द्वारा दिये गये निर्देशो से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तैयार रहने की बात कही गई। कहा गया कि बूथ को सशक्त बनाना है। जब बूथ मजबूत होगा तो चुनाव जीतना आसान होगा। सुरेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ता सहयोग करें तो संगठन को नई उंचाई देने में वे कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे। बैठक में सुभाष सिंह, शिव प्रसाद कुशवाहा, विवेकानंद मिश्र, ब्रजेश पाठक आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.