भाजपा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

पुतला दहन करते भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव एवं अन्य नेता

संतोष अमन की रिपोर्ट:

बिजली बिल में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा द्वारा दाउदनगर के दो स्थानों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। भखरूआं मोड़ पर भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। नेताओं ने बिजली बिल में वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार तिवारी, भाजपा नेता सुबोध कुमार शर्मा, भाजयूमो नेता विवेकानंद मिश्र, धीरज पाठक, सुनील दूबे, अनुज दूबे, सुभाष यादव, शिवप्रसाद मेहता आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

बाजार चौक पर पुतला दहन करते नगर भाजपा अध्यक्ष शंभू कुमार एवं अन्य

वहीं नगर भाजपा अध्यक्ष शंभू कुमार के नेतृत्व में बाजार चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करते हुये बिजली बिल में वृद्धि को वापस लेने एवं अवैध रूप से चल बुचड़खानों को बंद कराने की मांग राज्य सरकार से की गई। इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी, सुनील पाठक, रवींद्रनाथ मेहता, दयानंद चैधरी, श्याम कुमार पाठक, रामजी मालाकार, शिवप्रसाद गुप्ता, शिव चैधरी, डॉ शिवसागर सिंह, दिनानाथ राय, तपेश्वर मेहता समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.