महाधरना को सफल बनाने पर हुई चर्चा

संतोष अमन की रिपोर्ट:

टीईटी/एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई की बैठक रामेश्वर टयूटोरियल में प्रखंड अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। श्री सिंह ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों से समान काम करा रही है लेकिन समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। जब शिक्षक सरकार के पास मांग मांगने जाते हैं तो वार्ता की जगह लाठी मिल रही है। यहां तक की सरकार ने टेट शिक्षकों के साथ भी भेदभाव किया है। प्रशिक्षित होने के बाद भी ग्रेड पे से वंचित किया जा रहा है। सरकार को अप्रशिक्षित शिक्षकों की एक साथ प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार अप्रशिक्षित शिक्षकों को वेतन देने में असमानता रख रही है। उन्होंने सवाल उठाया है कि सरकार द्वारा अभी तक टीईटी पास सभी अभ्यर्थियों का नियोजन क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को पटना में आयोजित धरना में सभी शिक्षक उपस्थित होंगे और सरकार की दोरंगी नीति का पर्दाफास करेंगे। इस मौके पर सचिव कुमार सुमन, पंकज कुमार, रोहित कुमार, प्रवीण कुमार, विकास कुमार, राकेश रंजन, राजेश कुमार, भीम कुमार, दीपक कुमार, नागमणि आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.