
संतोष अमन की रिपोर्ट:
समकालीन अभियान के तहत दाउदनगर पुलिस द्वारा तीन वारंटों का निष्पादन किया गया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि कुर्की जब्ती के दो वारंट निष्पादित किये गये हैं। वहीं दाउदनगर थाना क्षेत्र के विरई गांव से वारंटी प्रवेश यादव को गिरफ्तार किया गया है।