विकास के मामले में है बहुत पीछे – उपेंद्र

ग्रामीणों से बात करते लोजपा के प्रदेश महासचिव उपेंद्र यादव

लोजपा के प्रदेश महासचिव उपेंद्र यादव ने भटौलिया, चेचाढ़ी, चमन बिगहा, तेजपुरा, मझियांवा समेत कई गांवों का दौरा किया। श्री यादव ने बताया कि दौरे के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जन समस्याओं से अवगत हुये। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्व0 रामविलास सिंह के निधन के बाद उनके जैसा नेता इस क्षेत्र को नहीं मिले जो हमेशा क्षेत्र के बारे में सोचें। दाउदनगर का अनुमंडल बनना स्व0 सिंह की ही देन है। उन्होंने कहा कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आज भी सड़क, स्वास्थ्य, बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। दाउदनगर प्रखंड के अंकोढ़ा पंचायत के शंकर बिगहा रोड से रोजाना काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता रहता है। यह रोड दो पंचायतों को जोड़ता है, फिर भी यह सड़क नहीं बन सकी। यदि मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो लोजपा द्वारा आंदोलन किया जाएगा। श्री यादव के साथ समाजवादी नेता मोहन सिंह यादव, दिनेश शर्मा, महेंद्र पासवान, सोनू यादव, अरविंद पासवान, छोटू, गुडडू आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.