संतोष अमन की रिपोर्ट:-
आज दिनांक 15 मार्च 2017 को दाउदनगर-नासरीगंज के बीच सोन नदी पर पुल बना रही कंपनी एच०सी०सी० के पी०सी०एस० संजय कुमार सिंह की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी। जिस समय यह दुर्घटना घटी वे सैगमेंट लॉन्चिंग का कार्य कर रहे थे। लगभग दस मीटर की ऊंचाई से नीचे रखे सेगमेंट पर गिर गए।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक ऊपर चढ़ कर कार्य देख रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और निचे सेगमेंट पर गिर गए। उनके गिरते ही सभी कर्मी दौड़ पड़े और उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर लेकर आएं जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उनकी मौत के बाद कम्पनी के सभी कर्मचारी मायूस हैं। गुलाम रहबर ने बताया की संजय सिंह एक नेक इंसान थे और सभी के साथ घुल-मिल के रहते थे, उनकी मौत से कंपनी को क्षति हुई है।
