दाउदनगर के पुरानी शहर से संतोष अमन की रिपोर्ट:
शहर के वॉड नंबर 16 के बम रोड से लापता विजय कूमार का शव अरवल जिले के उमैराबाद से मिलने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। उनके परिवार के मुताबिक विजय गत बुधवार 24 अगस्त को रात 9 बजे घर से मोबाइल पे बात करते हुए निकला पर वापस नहीं लौटा। जानकारी के मुताबिक परिवार वालों ने लापता होने की सुचना दाउदनगर थाना में दर्ज कराई थी।
शनिवार को नहर में शव होने की सुचना के बाद जब परिजन उमैराबाद गए तो मृतक का शव मिला। मृतक के भाई सतेंद्र कुमार जी ने हत्या का आशंका जताई है। उनके पिता का नाम हिरा लाल है और कुल मिलाके ओ चार भाई थे। भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी अबतक शादी भी नहीं हुई थी।विजय कुमार की दाउदनगर सिनेमा हॉल के पास नास्ते की दूकान थी। शव मिलने के बाद अरवल थेन में भी बयान दर्ज कराई गई है।
इससे जुड़ी हुई और जानकारी मिलने के बाद हम अपडेट करेंगे। मगर सवाल यह उठता है कि
1. आखिरी बार जब फ़ोन पे बात करते हुए विजय जब घर से निकले तो ओ किससे बात कर रहे थे?
2. चूँकि शव नहर में मिला है और नहर दाउदनगर से उमैराबाद के बीच कई जगहों से होकर गुजरता है तो इसकी जांच कहाँ से शुरू की जाये?


Thanks ji Aur post update kariyega
Ji sir, will try to update more information as soon as I get