खेल से होता है शारीरिक व बौद्धिक विकास

पुरस्कार वितरण करते पूर्व सांसद महाबली सिंह व विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा

संतोष अमन की रिपोर्ट:

 जगदेव विचार मंच द्वारा नीमा खेल मैदान पर फुटबाॅल मैच का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा ने खिलाड़ियों से परिचय के बाद किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। मैच के बाद पुरस्कार वितरण करते हुये पूर्व सांसद महाबली सिंह ने कहा कि विलुप्त हो रहे फुटबाॅल को बचाये रखने के लिए आयोजकों की तारीफ की जानी चाहिए। ये प्रत्येक वर्ष जगदेव जयंती के अवसर पर फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन कराकर इस खेल को बचाये रखने के लिए प्रयासरत हैं। खेल से समाज में शांति व भाईचारा आता है। इससे खिलाड़ियों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है।

ओबरा विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा ने कहा कि दोनों टीमों का खेल काफी सराहनीय रहा है। मैच में खेल महत्वपूर्ण होता है। ऐसे आयोजन से गांवों के छोटे-छोटे प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्राप्त होता है। इस मौके पर जदयू नेता मो. कयूम, प्रखंड राजद अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडलीय जगदेव विचार मंच के अध्यक्ष डॉ रामबच्चन सिंह, सचिव उमानाथ भगत, पूर्व मुखिया हरि प्रसाद सिंह, विनोद सिंह, ललन प्रसाद, रामलखन प्रसाद, कमलेश प्रसाद, योगेन्द्र कुमार वर्मा, अजय कुमार, रामश्लोत यादव, मुन्ना कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.