दाउदनगर के सामाजिक कार्यकर्ता चिंटू मिश्रा (जो कि सुधाकर मिश्र ट्रस्ट के संचालक हैं) ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बाँटने का इंतेज़ाम किया। आज मौक़े पर उनके साथ सहयोगी के रूप में मोहम्मद टिंकू तथा राजेश कुमार मौजूद थे। इस नेक काम में प्रशाषन के तरफ से दाउदनगर थाना के इंस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद तथा थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने भी हिस्सा लिया। राहत सामग्री में मुख्य रूप से कपडा तथा खाने पीने की चीज़ें थी। चिंटू मिश्रा सदैव लोगों की मदद के लिए ततपर रहते हैं और लगातार समाज की भलाई के लिए काम करते आ रहे हैं।
राहत सामग्री निम्नलिखित लोगों में बांटा गया:
ममता देवी,देवरनिया देवी,बिपति देवी,सुनर्वसिया देवी, जामुनी देवी,गिप्ति देवी, सुनीता देवी, पड़िया देवी, कुसुम देवी,सुशिल देवी, रंजू देवी, उर्मिला देवी, सारधा देवी,लीलावती देवी, शीला देवी, पूनम देवी,सुहाग देवी, उर्मिला देवी,टुसिया देवी,सोना देवी, समुंद्री देवी,गंगिया देवी,कमलावती देवी, कलिया देवी,सुगिया देवी, कंचन देवी,चुंमुनिया देवी,उर्मिला देवी,कुसुम देवी, सुगिया देवी,मुनेसरी देवी, सुधा देवी, सुमुक देवी, सरिया देवी,रामकली देवी, सुनामी देवी, पुनिया देवी, धनेसरी देवी,फुला देवी तथा ललिता देवी
वितरण करने के दौरान निम्नलिखित लोगों ने मौजूद रह कर इसको सफल बनाने में मदद की:
मुकेश मिश्रा,अजय पाण्डे, गणेश कुमार, प्रभात छोटु, सिक्कू राय, धर्मेंद्र कुमार, बसंत बादल, संजय कुमार, जगरूप चौधरी, विजेंद्र चौधरी,कमलेश यादव, राजेश यादव,अनीश अंसारी, हरी चौधरी, थाप चौधरी,जोखू चौधरी, सुदामा कुमार, सोम कुमार, कन्हाई कुमार, दीपक कुमार, छोटन कुमार, त्रिवेणी कुमार, विश्वकर्मा कुमार तथा मंटू कुमार
ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह सोन नदी में आये बाढ़ के कारण दाउदनगर का बालूगंज तथा अम्बेडकर नगर मोहल्ला पुरे रूप से प्रभावित हो गया था। लोगों के घरों में पानी भर गया था और उस दौरान वहाँ नाव के द्वारा आवागमन कर रहे थे। बाढ़ का पानी अब कमा है लेकिन इस बाढ़ से बहुत सारे लोग प्रभावित हुए थे।
दाउदनगर के पुरानी शहर से हमारे सहयोगी संतोष अमन ने ये तस्वीरें तथा जानकारी भेजी है।



Wonderful work mind blowing good job. Chintu ji aap hamesh logo ke dil mei rahe yahi hamari kamna hai
Dear Team,
Its very glad to see the efforts which has done by people.
Regards
Amitesh
Very good job