“चाय सेवा से समाज सेवा” को लोगों ने सराहनीय बताते हुए इसमें सम्मिलित हुए 

आज दिनांक 26 फ़रवरी 2017 दिन रविवार को स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रिय युवा मंच के द्वारा  प्रायोजित D.A.R.K.(दाउदनगर आपदा राहत कोष) के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम “चाय सेवा से समाज सेवा” का आयोजन मंच के संयोजक अनुज कुमार पांडेय के नेतृत्व में दाउदनगर के चावल बाजार में किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में दाउदनगर वासियों के द्वारा चाय पीने के माध्यम से  शुल्क के रूप में 6 रुपया चुकाकर समाजहित में योगदान दिया गया। विदित हो की एक चाय का मूल्य बाजार में 5 रुपया है, किन्तु डार्क टीम के द्वारा 6 रुपया एक चाय का मूल्य निर्धारित किया गया है। इससे प्राप्त होनेवाली राशि को समाज में आनेवाली आपदाओं में लगाया जायेगा। किसी भी वांछित व्यक्ति या परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम की सोच की सभी लोगों ने खुले मन से सराहना की।
इस अवसर पर प्रभात खबर के श्री ओमप्रकाश ने एवं चाणक्य युवा संघ के अवधेश पांडेय जी ने आकर डार्क टीम के सदस्यों का हौसला बढ़ाया एवं उनकी भूरी भूरी प्रशंशा की। इस अवसर पर मंच के सह संयोजक श्री संतोष अमन, डार्क टीम के कोषाध्यक्ष श्री विश्वजीत आनन्द, मिडिया प्रभारी नितीश मिश्रा, सदस्य गोविंदा राज, रवि मिश्रा, अविनाश आनन्द, अजय पांडेय, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, धीरज पाठक, नीरज पांडे, दाउदनगर डॉट इन के रिपोर्टर राहुल कुमार तथा कांग्रेस के युवा नेता शक़ील अख्तर मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.