महायज्ञ की पूर्णाहूति हुई।

दाउदनगर प्रखंड के अरई गांव में आयोजित ज्ञान यज्ञ सह सती माँ प्राण प्रतिष्ठा का समापन हवन व पूर्णाहूति के साथ किया गया। इससे पहले शुक्रवार की शाम महायज्ञ में भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डा0 प्रकाश चंद्रा पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुये कहा कि यज्ञ मात्र धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं है। इसमें पडने वाली आहूति से पर्यावरण शुद्ध होता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि धार्मिक अनुष्ठान में वे सहभागी बनती हैं किंतु उन्हें संकल्प भी लेना चाहिए कि महिला के खिलाफ अत्याचार में शामिल नहीं होंगी। महिला के विरूद्ध अधिकतर अपराध में महिला ही शामिल होती है। महिलाएं संकल्प लें कि वे सहभागी नहीं बनेंगी और अपने बच्चों को वे बड़ों का आदर करना सीखायेंगी। इनके साथ पूर्व मुखिया राधेश्याम सिंह, प्रो0 श्रवण कुमार, भाजपा नेता सनोज यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। भाजपा नेता अश्विनी कुमार तिवारी, गोपाल शर्मा, श्रीकांत शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिल कुमार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। श्री तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को ही कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा भी यज्ञ में पहुंचे और श्रद्धालुओं को संबोधित किये। इससे पहले गुरूवार को रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह एवं गोह के पूर्व विधायक डा0 रणविजय कुमार यज्ञ में पहुंचे। शनिवार को महायज्ञ की पूर्णाहूति हुई। भण्डारा का आयोजन किया गया। यह महायज्ञ स्वामी रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज के तत्वाधान में आयोजित हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.