एनडीए कार्यकर्ताओं से मिले नेता, चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

संतोष अमन की रिपोर्ट:

गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी एवं बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के पुत्र ने दाउदनगर पहुंचकर एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। प्रिंस कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम उनके बड़े पुत्र रमन सिंह दाउदनगर पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं से मिलकर बात की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी, प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार, रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ रंजीत, भाजयूमो नेता विवेकानंद मिश्र, सुनील दूबे, ब्रजेश पाठक, प्रिंस कुमार, प्रमोद कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं बुधवार को उनके दूसरे भतीजा राघव सिंह भी दाउदनगर पहुंचे और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार तिवारी, सरयू सिंह समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी मंत्रणा की। इस दौरान सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता प्रिंस कुमार भी उपस्थित रहे। श्री तिवारी ने उन्हें बताया कि एनडीए कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारी में लगे हुये हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.