माहौल बना भक्तिमय, निकाली गई जलभरी यात्रा

                         जलयात्रा में शामिल श्रद्धालु

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर प्रखंड के नीमा गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह श्री महादेव जी, श्री गणेश जी एवं श्री हनुमद प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। स्वामी रंगरामानुजाचार्यजी महाराज के तत्वाधान में यह महायज्ञ कराया जा रहा है। शनिवार से कथा प्रारंभ हो गई है। रविवार को जलाहरण एवं शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड बाजा एवं घोडा के साथ सैकडों की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु नीमा गांव से हाथ में कलश लिये एनएच-98 स्थित दाउदनगर पटना रोड होते भखरूआं होते दाउदनगर होते हुये काली स्थान सोननदी घाट पहुंचे जहां मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी की गई। जलभरी यात्रा के साथ भक्ति झांकियां भी निकाली गई। जलभरी करने के बाद श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञ समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आचार्य वरण, मंडप प्रवेश, होमादी कार्य, वेदी पूजन, 14 फरवरी को जलाधिवास, अन्नाधिवास, 15 फरवरी को पुष्पाधिवास, फलाधिवास, 16 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं 17 फरवरी को यज्ञ पूर्णाहूति एवं प्रसाद वितरण होगा। प्रतिदिन कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि आज मानव पश्चिमी सभ्यता एवं भौतिकता के चकाचैंध में अपनी आध्यात्मिक सम्पदा को नष्ट कर रहा है। आवश्यकता है कि हम ऋषि मुनियों के बताये मार्ग पर चलें। भगवान की पावन एवं मंगलमयी कथाओं से ही कल्याण संभव है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.