वाहन जांच अभियान से मची हड़कंप, जब्त हुए कई वाहन

संतोष अमन की रिपोर्ट:

जिला परिवहन अधिकारी रवींद्रनाथ गुप्ता के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा दाउदनगर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान वाहनों के कागजातों की सघन जांच की गई। श्री गुप्ता ने बताया कि बिना कागजात, त्रुटिपूर्ण कागजात रहने एवं अवैध पार्किंग के रूप में करीब 31 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है। सभी वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जब्त वाहनों में ऑटो, पिक अप भान व ट्रैक्टर शामिल हैं। भखरुआं मोड़ से भी अवैध पार्किंग व कागजात त्रुटिपूर्ण रहने के कारण कई वाहन जब्त किये गए। डीटीओ द्वारा औचक जांच किये जाने से वाहन चालकों में हड़कंप सा मचा रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.