
दाउदनगर-गया रोड में रेपुरा गावँ में अनियंत्रित ऑटो से कुचल कर पांच वर्षीय बालक गोलू कुमार की मौत हो गयी।
घटना मंगलवार के देर शाम की है.बताया जाता है कि दाउदनगर से पचरुखिया की और तेज व अनियंत्रित गति से जा रही ऑटो ने बालक को धक्का मार दिया।
मृतक गोलू रेपुरा गावँ निवासी मुकेश यादव का पुत्र है जो अपने घर के पास खेल रहा था।
ऑटो चालक ऑटो छोड़ कर भाग निकला।
घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक दाउदनगर _गया रोड को जाम कर दिया। बिडिओ अशोक प्रशाद,सीओ विनोद सिंह एवं थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने समझा बुझा कर लोगो को शान्त कराया और जाम को हटवाया।