सिन्हा कॉलेज के उप-प्राचार्य नियुक्त किये जाने पर अभाविप ने दी बधाई-


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आज सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के नवनिर्वाचित उप प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर श्री रंजीत सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दिया गया ।विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह छात्र संघ अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि औरंगाबाद जिले के सबसे बड़े कॉलेज जिसमें इंटरमीडिएट से लेकर pg तक की पढ़ाई तथा सभी व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की पढाई होती है ,इस कॉलेज के उप-, प्राचार्य के रूप में इन्हें काबिज किया गया है इसका एकमात्र कारण इनकी योग्यता एवं तजुर्बा है ।इनका व्यक्तित्व छात्रों के प्रति, सभी कर्मचारी, शिक्षक एवं प्राध्यापकों के प्रति काफी अच्छा है ।

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीका कुमारी ने बताया कि इनके पूर्व हिंदी के प्राध्यापक डॉक्टर सिद्धेश्वर सिंह उप -प्राचार्य के रूप में नियुक्त थे जिनके रिटायरमेंट के बाद श्री रंजीत सर को नियुक्त किया गया जो राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक व b.ed डिपार्टमेंट के कोऑर्डिनेटर के रूप में भी नियुक्त है ।

इस अवसर पर विभाग संयोजक राहुल कुमार ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास काली ,शिवाजी, नगर मंत्री अमित गुप्ता ,अनीषा मनीषा ,रुपाली, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभिषेक कुमार, रंजन कुमार ,शुभम पांडे, पुष्कर अग्रवाल ,कॉलेज अध्यक्ष सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे तथा सभी ने बधाई दी एवं कहां की आशा है उनके कार्यकाल में कॉलेज परिसर का और भी विकास होगा!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.