नगर भाजपा की बैठक संपन्न

               बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता

संतोष अमन की रिपोर्ट:

भाजपा के नगर इकाई की बैठक प्रो. अटल बिहारी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शंभु कुमार एवं देखरेख सुनील पाठक ने की। श्री कुमार ने कहा कि वर्ष 2017 पंडित दिनदयाल उपाध्याय का शताब्दी वर्ष चल रहा है। उनके सिद्धांत एवं विचार को एकात्मवाद का परिचय देते हुए उनके विचार को जन-जन में फैलाने के लिए सभी कार्यकर्ता दृढसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार सभी मोर्चो पर विफल साबित हुई है। भाजपा कार्यकर्ता आम जनता के समक्ष बिहार सरकार की विफलता को उजागर करेंगे। इस मौके पर सूरज पांडेय, रामजी मालाकार, सुरेन्द्र प्रसाद, अश्विनी पाठक, दीपक मिश्रा, शिवसागर सिंह, दीनानाथ राय, श्याम पाठक, सोनू पाठक, अशोक कुमार, जयगोविंद प्रसाद, अमरनाथ कांस्यकार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.