फसल चुराने की प्राथमिकी दर्ज

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार निवासी प्रियंका कुमारी ने धान का फसल चुराने की प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में तरार टोला अन्तर्गत इमामगंज निवासी सोमरू यादव, धनेश यादव, महेश यादव, अवधेश यादव, बनारसी यादव एवं उपेंद्र यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है। सूचक ने प्राथमिकी में कहा है कि आरोपितों ने अन्य अज्ञात लोगों के साथ खाता न0-836 प्लाॅट न0-2416 एराजी 055.25 डिसमिल का धान का फसल ट्रैक्टर पर लादकर ले भागें। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.