स्मार्ट क्लास चलाने में किया मदद

स्मार्ट क्लास में बैठे विद्यार्थी

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर प्रखंड के संसा गांव में चल रहे फ्री एजुकेशन सेंटर को दाउदनगर के भखरूआं निवासी विमल कुमार द्वारा एक लैपटाॅप की व्यवस्था कराई गयी। इससे संस्था को स्मार्ट क्लास चलाने में मदद मिलेगी। निर्देशक लक्ष्मीनारायण एवं प्राचार्य श्रीकांत कुमार ने बताया कि इस संस्था में सप्तम वर्ग से दशम वर्ग तक के गरीब परिवार के 80 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। दण्ड के पैसे से व्यवस्था का संचालन किया जाता है। एक दिन अनुपस्थित रहने पर या होमवर्क नहीं बनाने पर 5 रूपया, स्कूल परिसर को गंदा करने पर 10 रूपया दण्ड लिया जाता है। दण्ड की राशि महीने में अधिकतम 66 रूपये होती है। इसी दण्ड की राशि से बच्चों की पढाई लिखाई से लेकर अन्य व्यवस्था संचालन होता है। विज्ञान में समझाने के लिए जुगाड़ टेक्नोलाॅजी से प्रयोगशाला विधि द्वारा समझाया जाता है। अब यह संस्था कंप्युटरयुक्त शिक्षा की तैयारी कर रहा है। इसलिए विमल कुमार द्वारा उपलब्ध कराया गया लैपटाॅप गरीब एवं मेधावी बच्चों के लिए काफी सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.