मानव श्रृंखला सफलतापूर्वक संपन्न कराने की सारी तैयारी पूरी : बीडीओ

जांच करते सब इंस्पेक्टर रामलखन प्रसाद एवं एसटीएफ के जवान

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर प्रखंड में मानव श्रृंखला की तैयारी पूरी कर ली गई है। एनएच-98 पर दाउदनगर प्रखंड के पत्थरकटटी मोड़ तक मेन रूट में 18 किलोमीटर मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाना है। पत्थरकटटी मोड़ पर ओबरा प्रखंड से इस प्रखंड की मानव श्रृंखला जुटेगी, वहीं जिले की मानव श्रृंखला प्रवेश सीमा अरवल अन्तर्गत ठाकुर बिगहा से यह श्रृंखला जुटेगी। दाउदनगर प्रखंड में कूल 41 किलोमीटर परिधि में मानव श्रृंखला तथा तीन सब रूट में निर्माण किया जाना है। दाउदनगर शहर में पन्द्रह किलोमीटर एवं अमौना नहर पुल से कनाप होते बसन बिगहा मोड़ तक आठ किलोमीटर मानव श्रृंखला बनेगी।

एनएच-98 पर लेखन करते लोग

बीडीओ अशोक प्रसाद ने बताया कि सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के 32800 विद्यार्थी और 8600 जीविका के सदस्य यानी 41 हजार 400 लोग श्रृंखला में शामिल हो रहे हैं। 205 काॅडिनेटर, 41 सेक्टर पदाधिकारी, 16 सब जोनल पदाधिकारी, 7 जोनल पदाधिकारी व 3 सुपर जोनल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। मानव श्रृंखला सफलतापूर्वक संपन्न कराने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.