पैक्स गोदाम का ताला तोड़कर धान की चोरी

गोदाम का टूटा हुआ ताला

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर प्रखंड अन्तर्गत मनार पैक्स के नवरतनचक गांव स्थित गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रूपये कीमत का धान चुरा लिया। यह घटना गुरूवार के रात्रि की है। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई जब पैक्स में धान बेचने के लिए वाहन पहुंचने शुरू हुये। अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर व सटर का ताला काटकर करीब डेढ सौ बोरा धान चुरा लिया है।

पैक्स गोदामों के बाहर लगी भीड़

जानकारी के अनुसार नवरतनचक गांव में ही मनार पैक्स का गोदाम स्थित है। जहां धान क्रय कर रखा जाता है। अज्ञात चोरों ने इसी गोदाम का ताला तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाते ही मनार पैक्स अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह एवं व्यापार मंडल दाउदनगर के अध्यक्ष दीपक सिंह पैक्स गोदाम पहुंचे। इसके बाद चोरी की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंचकर घटना की छानबीन की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.